फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   manikarnika controversy- brahmin mahasabha met with rajasthan-s home minister

'पद्मावत' जैसे बवाल से बचने के लिए 'मणिकर्णिका' पर लग सकती है ये शर्त, गृहमंत्री गम्भीर

Fri, 09 Feb 2018 12:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Feb 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
manikarnika controversy- brahmin mahasabha met with rajasthan-s home minister
डेमो इमेज
'पद्मावत' के जैसे बवाल अब कंगना रानौत स्टारर 'मणिकर्णिका-द क्वीन अॉफ झांसी' के ऊपर मंडराने लगे हैं। गृहमंत्री ने भी इस मामले को गम्भीरता से लिया है। इस फिल्म को लेकर इस बार राजपूत समाज नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई है और फिल्म की शूटिंग रोके जाने की मांग की है। 'मणिकर्णिका' की शूटिंग इस समय राजस्थान के बीकानेर में चल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सर्व ब्राहृम्ण महासभा के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को सभा की ओर से बताया गया कि प्रदेश में 'पद्मावत' जैसा बवाल न हो, इसके लिए फिल्म की शूटिंग के लिए एक शपथ पत्र भरवा लिया जाए। महासभा ने मांग की है कि जब तक निर्माता द्वारा सरकार को शपथ पत्र नहीं दिया जाए, तब तक इस फिल्म की शूटिंग रोक दी जाए।
विज्ञापन


सर्व ब्राहृम्ण महासभा ने गृहमंत्री को बताया कि केवल राजस्थान से ही नहीं बल्कि पूरे देश से ही इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इस संबंध में संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो शपथ पत्र में और गृहमंत्री ने दिए निर्देश

manikarnika controversy- brahmin mahasabha met with rajasthan-s home minister
manikarnika
महासभा ने कहा कि एेतिहासिक तथ्यों पर बनने वाली फिल्म को लेकर राजस्थान सरकार शपथ पत्र लिया करे, जिसमें निर्माता आश्वासन देगा कि उसने एेतिहासिक तथ्यों से छड़छाड़ नहीं की है। महासभा ने गृहमंत्री से फिल्म की शूटिंग को भी रुकवा देने के लिए कहा है, क्योंकि सभा का मानना है देश की अस्मिता का प्रतीक झांसी की रानी का अपमान होने से देश की ही बदनामी होगी।

मिश्रा ने बताया कि अब तक इस फिल्म की जयपुर, जोधपुर एवं झुंझुनूं जिले में शूटिंग हो चुकी है और इसके बाद अब बीकानेर में फिल्म के कुछ भाग को शूट किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में अगर फिल्म की शूटिंग को तुरंत प्रभाव से रोका नहीं गया, तो आने वाले कुछ समय में ही यहां भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इधर मामले की गंभीरता को समझते हुए राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कला एवं संस्कृति विभाग को ऐतिहासिक तथ्यों पर बनने वाली फिल्म को लेकर शपथ पत्र व्यवस्था लागू करने के दिशा निर्देश दिए हैं, जिससे की भविष्य में ऐतिहासिक फिल्मों में इतिहास से छेड़छाड़ नहीं हो पाए।

गौरतलब है कि इस फिल्म को बाहुबली फेम एस.एस. राजामौली के पिता के.वी विजयेंद्र प्रसाद हैं, जिन्होंने बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed