{"_id":"5a1972874f1c1ba12d8b492f","slug":"man-travels-11-kilometer-while-sitting-on-rail-engine-made-panic-in-sawai-madhopur-junction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस:11 किलोमीटर दूर तक तय कर लिया 'मौत के साथ सफर', जुर्माना देकर लौटा घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस:11 किलोमीटर दूर तक तय कर लिया 'मौत के साथ सफर', जुर्माना देकर लौटा घर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने दुस्साहस दिखाया और रेलवे के नियम कायदों को ताक पर रख दिया। इतना ही युवक ने ना सिर्फ जोखिम भरा कदम उठाते हुए खुद की जान को दाव पर लगाया, बल्कि हजारों यात्रियों की भी जान को खतरे में डाला।
मामला सवाईमाधोपुर जिले का है, जहां एक युवक जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन की छत पर बैठकर सवाईमाधोपुर तक आ गया। ये नजारा देखने के बाद रेलवे सुरक्षाबल और जीआरपी के जवानों और अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई तो वहीं स्टेशन पर लोगों में भी हड़कंप मच गया।
युवक को नीचे उतारने के लिए जीआरपी और रेलवे के अधिकारियों ने पहले तो उपर से गुजर रही बिजली की लाइन को बंद कराया और काफी मशक्कत के बाद युवक को इंजन की छत से नीचे उतारा गया। युवक को नीचे उतारने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला युवक गया प्रसाद सवाईमाधोपुर-जयपुर लाइन पर पड़ने वाले देवपुरा रेलवे स्टेशन से जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के इंजन की छत पर बैठकर सवाईमाधोपुर तक पहुंच गया।

मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाकर छोड़ दिया
fine demop pic
आपको बता दें कि सवाईमाधोपुर-जयपुर रेलमार्ग सिंगल लाइन मार्ग है मगर सवाईमाधोपुर आते आते यहां से विद्युत लाइन शुरू हो जाती है मगर इस बात से अनभिज्ञ युवक गया प्रसाद माधोपुर जंक्शन से 11 किलोमीटर पहले पड़ने वाले देवपुरा स्टेशन से डीजल इंजन की छत पर जाकर बैठ गया और सवाईमाधोपुर जंक्शन तक पहुंच भी गया। जीआरपी ने युवक को रेलवे के नियमों की अवहेलना करने पर गिरफ्तार कर लिया जहां से उसे तुरंत मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने युवक पर जुर्माना लगाकर उसे रिहा कर दिया।