फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man looted rs.16.90 lac from a woman in karauli district

लूटकर भाग रहे 17 लाख में से 11 लाख बचाए

Sat, 08 Jul 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
man looted rs.16.90 lac from a woman in karauli district
डेमो इमेज
एक महिला से एक व्यक्ति घर में रखे करीब 17 लाख रुपए लूटकर भाग रहा था। महिला ने शोर मचाया तो आसपड़ोस के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। छीना छपटी में लूटने से 11 लाख रुपए की राशि बच गई लेकिन, बाकी छह लाख रुपए लेकर आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह मामला करौली जिले मंडरायल में सब्जी मंडी थाना इलाके का है। इस इलाके में रहने वाली अनिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि शुक्रवार देर रात मंडरायल के ही रहने वाले टिल्लु उर्फ छत्रपाल उसके घर में जबरन घुस आया और घर में रखे 16.90 लाख रुपए लूटकर भागने लगा।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने आरोपी टिल्लु को धर दबोचा, लेकिन वह जैसे—तैसे भाग छूटा। इस दौरान लूटे गए पैसों में से 10.90 लाख रुपए तो उसके कब्जे से छुड़ा लिए गए लेकिन बाकि के 6 लाख रुपए टिल्लू अपने साथ लेकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में मामला दर्ज होने के फौरन बाद सब्जी मंडी थाना पुलिस ने टिल्लु के पिता वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया जिसके विरोध में आज व्यापारियों ने बाजार बंद रखे और अपनी दुकानें नहीं खोली। फिलहाल मंडरायल पुलिस मामले की पूरी जांच में जुट गई है वहीं आरोपी टिल्लु उर्फ छत्रपाल की भी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed