और जब युवती की चीख-पुकार से डरकर भागा युवक, जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ होते अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। पुलिस की नाक के नीचे अपराधी महिलाओं के साथ ज्यादती और दिनदहाड़े और उनकी अस्मत लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान के खेरली कस्बे में। जब बीती शाम खेत पर गई युवती से उसी के गांव के महेश नाम के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन युवती के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के खेतोंं में काम रहें लोग उस और दौड़ पड़े।
अपने नापाक इरादों को सफल नहीं होते देख महेश ने युवती का गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया।
जान से मारने का भी प्रयास
साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद लोगों को अपनी और आता देख वहां से भाग खड़ा हुआ। आरोपी के मारपीट करने से पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोट आयी है। वहीं परिजनों ने इस सबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित कर जांच प्रारंभ कर दी है। इससे पूर्व पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है।