फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man died after a police patrolling car collided with a tractor in jodhpur

पुलिस के वाहन से ग्रामीण की मौत का मामला भड़का,गांव में अतिरिक्त बल तैनात

Sat, 16 Sep 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 16 Sep 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
man died after a police patrolling car collided with a tractor in jodhpur
टायर जलाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
पुलिस के गश्ती वाहन से एक ग्रामीण की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है जिसके बाद इस गांव में पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


जोधपुर शहर के निकटवर्ती धुंधाड़ा गांव में पुलिस के चेतक वाहन की टक्कर से मरने वाले डूंगरराम पटेल के आश्रितोंं को मुआवजा दिलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर आज सुबह धुंधाड़ा गांव के लोगों ने रास्ता जाम करते हुए टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

परिजनों ने मुआवजा नहीं मिलने की सूरत में शव को उठाने से इंकार कर दिया। शव आज दोपहर तक अस्पताल की मोर्चरी में रखा रहा। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ लूणी व सिवाना एसडीएम ओट लूणी विधायक जोगाराम पटेल भी मौजूद है।
विज्ञापन

संदिग्ध कार का पीछा कर रही थी पुलिस

man died after a police patrolling car collided with a tractor in jodhpur
मुआवजे की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को पुलिस के चेतक वाहन ने संदिग्ध बोलेरो का पीछा किया था। तब यह गाड़ी धुंधाड़ा के पास एक वर्कशॉप के निकट ट्रैक्टर से टकरा गई जिसमें ट्रैक्टर चालक डूंगरराम घायल हो गया था। घायल डूंगरराम को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

गांव में डूंगरराम की मौत की खबर फैलते ही रात को ही मृतक के परिजनों एवं पुलिस के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। हालांकि लूणी पुलिस थाने में रात तक पुलिस के चेतक वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

चेतक का चालक गणेश राम भी इस दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसका उपचार जारी है। इधर, आज सुबह फिर ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। परिजन मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे है।

अभी तक ग्रामीणों की मांगों पर सहमति नहीं बनने से  शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया जा सका। लूणी व सिवाना एसडीएम, एडीसीपी पश्चिम विनित कुमार शर्मा, एसीपी सिमरथाराम आदि ग्रामीणों से समझाइश व बातचीत कर रहे है। फिलहाल शव एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed