फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man, climbed on mobile tower late night, pulled the morning rescue team in jaipur

देर रात मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक को रेस्क्यू टीम ने उतारा

Wed, 31 May 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 31 May 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
man, climbed on mobile tower late night, pulled the morning rescue team in jaipur
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : Amar Ujala
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके के राजावास गांव में देर रात एक स्थानीय युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सुबह स्थानीय लोगों ने उसे टॉवर पर देखा तो पुलिस प्रशासन को सूचना दी। इससे प्रशासन की सांसें फूल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर चौमूं और हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम के जवानों ने उसे नीचे उतारने में कामयाब हुए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजावास निवासी किशोर देवंदा नशे का आदी हैं। कल रात करीब 10 बजे तक वह राजावास बसस्टैंड पर खड़ा था। इसके बाद देर रात को वह गांव में लगे रिलायंस के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बुधवार अल सुबह वह खांसने लगा और बीड़ी जलाकर पीने लगा तभी स्थानीय महिला की नजर टॉवर पर पड़ी तो बीड़ी के धुएं से उसने चिंगारी से धुंआ निकलने की सोची। फिर गौर कर देखा तो टॉवर के टॉप पर लगे सिग्नल के बीच उसे युवक बैठा नजर आया। जिसकी सूचना महिला ने आसपास के लोगों को दी। इसके बाद तमाशबीन इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर चौमूं थाने के सब इंस्पेक्टर रामेश्वरलाल और इसके बाद हरमाड़ा थानाप्रभारी लखन सिंह व जाब्ता मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश पर भी किशोर देवंदा नहीं माना तब नीचे जाल लगवा दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed