{"_id":"5a310ffa4f1c1b59678c1dad","slug":"maharashtra-student-dead-body-found-in-hostel-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त जब कमरे में गया तो सामने आया ये खतरनाक मंजर, आंखों में भर आए आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त जब कमरे में गया तो सामने आया ये खतरनाक मंजर, आंखों में भर आए आंसू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
अमनदीप
- फोटो : amar ujala
मां ने अपने बेटे से बात करने के लिए फोन किया। कोई फोन रिसीव नहीं होने पर उसने बेटे के दोस्त को फोन कर जानकारी चाही। इस पर दोस्त जब कमरे में गया तो ऐसा खतरनाक मंजर देखने को मिला कि उसकी आंखों में आंसू भर आए।
पूरा मामला राजस्थान की कोचिंग सिटी कहे जाने वाले कोटा से जुड़ा है। यहां बिजनौर, यूपी का रहने वाला छात्र अमनदीप पिछले एक साल से रहकर आईआईटी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीती रात उसका शव हाॅस्टल के कमरे में फंदा से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक, छात्र की मां ने बेटे अमन को फोन किया था। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर उसके एक दोस्त को मां ने उसके रूम पर भेजा तो रूम अंदर से बंद था। छात्र ने खिड़की से झांका तो अमन फंदे से लटका हुआ था।
इस पर तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के कमरे की तलाशी ली है। अभी मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Trending Videos
परिजन बोले, ऐसा नहीं कर सकता बेटा
कोटा पहुंचे परिजन
- फोटो : amar ujala
मृतक छात्र के परिजन आज कोटा पहुंचे। मोर्चरी पहुंचे परिजन अमनदीप का शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सौंप दिया। मृतक छात्र के मामा और मामी ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा है कि छात्र अमनदीप आत्महत्या नहीं कर सकता। वह पढ़ाई में होशियार था। अमनदीप अपनी मां को हर दिन की बात शेयर करता था। उनका कहना है कि अमनदीप ऐसा कायरना कदम नहीं उठा सकता। परिजनों ने कोटा पुलिस और प्रशासन से अमनदीप के सुसाइड केस की बारिकी से जांच की मांग की है। अब पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।