फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Madam bothered, left the world

मैडम ने इतना परेशान किया कि दुनिया छोड़ गया

Thu, 09 Mar 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Madam bothered, left the world
suicide
अजमेर के एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका की प्रताड़ना से परेशान होकर बाबू द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फॉयसागर निवासी मृतक हरप्रकाश गुप्ता पीपली का कुआं स्कूल में तैनात था। गंज थाना पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि हरप्रकाश गुप्ता अपने घर में फंदे से लटका हुआ है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि कमरे से मृतक हरप्रकाश का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा है कि पीपली स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापिका अमिता तोषनीवाल ने उसे प्रताड़ित कर रखा था। इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। मृतक के भाई शिवप्रकाश ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की प्रताड़नाओं से हरप्रकाश डिप्रेशन में था। उसका मनोरोग विशेषज्ञ से भी इलाज जारी था। उधर, मामला सामने आने के बाद राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर तुरंत प्रभाव से प्रधानाध्यापिका को एपीओ करने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो शुक्रवार से कर्मचारी हड़ताल पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed