{"_id":"5a1d33cd4f1c1b86698be44b","slug":"love-jihad-row-one-more-case-came-in-light-after-a-youth-tried-to-ran-away-with-a-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद का आरोप लगा थाने में हंगामा, आरोपी युवक के रिश्तेदार की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद का आरोप लगा थाने में हंगामा, आरोपी युवक के रिश्तेदार की पिटाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों ने दूसरे समुदाय के एक युवक की थाने में पिटाई कर दी।
राजस्थान के जोधपुर में लव जिहाद का कथित तौर पर यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। यहां समुदाय विशेष के युवक पर दूसरे समुदाय के लोगों ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। इसके चलते इस समुदाय के लोगों ने महामंदिर थाने पर जमकर हंगामा किया।
इस दौरान भीड़ ने थाने में मौजूद आरोपी युवक के रिश्तेदार की भी पिटाई कर दी। इसस मामला और गरमा गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। जिन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।

युवती ने दिए ये बयान
demo image
इस दौरान इनके युवक और युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम को पुलिस ने युवती को धारा 164 में बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां युवती ने बयान में कहा कि अगर युवक उसका धर्म स्वीकार करता है तो वह उससे शादी करने के लिए तैयार है।
साथ ही युवती ने परिजनों के साथ जाने से तो इनकार कर दिया,लेकिन उसने विहिप के कार्यकर्ता के घर जाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच विहिप कार्यकर्ता के घर पर पहुंचा दिया।
गौरतलब है कि जोधपुर में लव जिहाद का कथित तौर पर यह दूसरा मामला है। इससे पहले यहां धर्म परिवर्तन कर हिन्दू युवती पायल उर्फ आरिफा द्वारा निकाह करने के मामला सामने आया था। यह मामला फिलहाल राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है।