फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   love jihad-rajsamand live murder case-rajasthan-s home minister spoke about murder case

लव जिहाद का कनेक्शन अभी साफ नहीं, बोले गृहमंत्री

Thu, 07 Dec 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
love jihad-rajsamand live murder case-rajasthan-s home minister spoke about murder case
गुलाबचंद कटारिया।
राजसमंद में हुए लाइव मर्डर मामले में गृहमंत्री ने कहा है कि फिलहाल घटना में लव जिहाद का कनेक्शन अभी साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना को लव जिहाद से जोड़ना जल्दबाजी होगा। जांच में पता चलेगा कि घटना को अंजाम देने के पीछे क्या उद्देश्य रहा होगा।
विज्ञापन


राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने आज पत्रकारों से कहा कि मुख्य आरोपी शंभुलाल द्वारा ये हत्या किसी बात से आक्रोशित होकर की गई लगती है। हालांकि आरोपी द्वारा इस घटना को अंजाम देने के पीछे की मानसिकता क्या थी ये एक जांच का विषय है।
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि फिलहाल पुलिस इस जघन्य अपराध के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है, जिसके लिए हमने एक स्पेशल टीम का गठन भी कर दिया है।

घटना साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाली - गृहमंत्री

love jihad-rajsamand live murder case-rajasthan-s home minister spoke about murder case
वीडियो फुटेज में आरोपी शंभुलाल रैगर - फोटो : Amar Ujala
कटारिया ने इस हत्याकांड को सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाला बताया और मामले में पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि भी की।

इस हत्याकांड के बाद राजसमंद में कानून व्यवस्था को लेकर किए गए सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि फिलहाल राजसमंद में कानून व्यवस्थाएं नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि और किसी तरह की कोई भी अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed