{"_id":"5a28bf674f1c1bf4688bfa97","slug":"love-jihad-murder-case-in-rajsamand-police-form-special-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद: दोस्ती का हवाला देकर ले गया था खेत पर और पीठ पर किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद: दोस्ती का हवाला देकर ले गया था खेत पर और पीठ पर किए वार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Love Jihad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद के विरोध में हुई हत्या का आरोपी शंभूलाल अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लेकिन सबसे चौंकााने वाली बात रही कि आरोपी ने दिन दहाड़े ना केवल निर्ममता पूर्वक हत्या की अपितु उसका वीडियो भी बनाया। यह घटनाक्रम शहर में जिला कलक्टर कार्यालय से महज चंद मीटर की दूरी पर हुआ। इस दौरान पीड़ित अपनी जिंदगी की भीख मांगता रहा और आरोपी शंभूलाल से एक ही सवाल पूछता रहा कि सर मेरा कसूर क्या है। वहीं वीडियो में दिख रही नाबलिग को लेकर भी सवाल उठने लगे है कि उसका इस हत्या से क्या सबंध है। वहीं पुलिस के अनुसार घटनाक्रम कुछ यूं रहा है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश
डेमो इमेज
आरोपी अफराजुल को दोस्ती का हवाला देकर और अपने खेत में कुछ निर्माण कराने के लिए उसे अपने साथ लाया था। इसके बाद जब अफराजूल निर्माण वाली जगह जा रहा था तब शंभूलाल ने धारधार हथियार से उसकी पीठ पर वार करना प्रारंभ कर दिए। यहीं नहीं जब अफराजूल जमीन पर गिर गया तब भी वह उस पर वार करता रहा। इतने से भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने अफराजूल पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। पुलिस जब शव के पास पहुंची तो शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और उसे जानवरों ने खाना प्रारंभ कर दिया था।