{"_id":"5a1252b64f1c1b79548be4cd","slug":"love-jihad-issue-again-in-media-headline-due-to-this-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेले में छात्रों को बांटी जा रही थी 'लव जेहाद' वाली किताबें, जानिए क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में छात्रों को बांटी जा रही थी 'लव जेहाद' वाली किताबें, जानिए क्या है पूरा मामला?
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Love Jihad
लव जेहाद का मुद्दा गाहे-बगाहे मीडिया की सुर्खिया बनता ही रहता है। इसी बीच में जयपुर में आयोजित हो रही हिंदू आध्यात्मिक मेले में लव जेहाद की आहट सुनाई दी।
दरअसल बताया जा रहा है कि मेले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से लव जेहाद के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से विवादित किताब व अन्य सामग्री बांटी जा रही थी। लेकिन मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद इस सामग्री को हटा लिया गया है। वहीं जयपुर पुलिस का कहना है कि इस तरह की सामग्री को बांटना गलत है और उस पर नजर रखी जा रही है।
हालांकि वीएचपी के जयपुर प्रमुख का कहना है कि इस तरह की कोई सामग्री स्टॉल के माध्यम से नहीं बेची जा रही है।

Trending Videos
पुलिस रख रही है नजर
एचएसएस मेला जयपुर
मेले के आयोजकों का कहना है यह मेला तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है और इसका उददेश्य किसी एक विचाराधारा का प्रचार करना नहीं है। आरोप है कि वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता मेले में आने वाले लोगों को पांच रुपए कीमत की एक किताब दे रहे थे, जिसमें लव जेहाद से बचने व जागरुक होने की बातें लिखी गई। साथ ही नि:शुल्क रुप से अन्य विवादित सामग्री भी मेले में बांटी जा रही थी।