फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Love Jihad in Jaipur rape with married women and religion conversion

Love Jihad: शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Thu, 11 Aug 2022 02:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 11 Aug 2022 02:08 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसपर झूठा केस दर्ज करवा दिया। जयपुर के संजय सर्कल एसएचओ ने आरोपी का साथ दिया और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद न्याय के लिए वो कोर्ट के शरण में पहुंची।

विज्ञापन
Love Jihad in Jaipur rape with married women and religion conversion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में लव जिहाद का मामला समाने आया है। आरोप है कि झूठा नाम बताकर आरोपी ने महिला को अपने प्यार के जाल में फांस लिया। उसके बाद लगातार उसका शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ मारपीट कर गर्भपात करवाया गया। मामला 2015 का है, अब कोर्ट के दखल के बाद 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला जयपुर में अपने चाचा के घर रहती है। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि दो शख्स अक्सर कोचिंग जाने के रास्ते में उसे परेशान करते थे। जिन्होंने अपना नाम अनीश सिंह और जितेंद्र बताया था। ये दोनों लोग उसका निरंतर पीछा करते और उसपर दोस्ती का दबाव बनाने लगे। 2015 में महिला आरोपियों के झांसे में आ गई और अनीश सिंह से उसने दोस्ती कर ली।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह शादीशुदा थी। उसका पति उसको खर्च के लिए पैसा भेजता था। उस रकम को आरोपी अनीश सिंह उससे ले लेता था। पीड़िता का आरोप है कि अनीश उसे पति के खिलाफ भड़काने लगा और दोनों के बीच दूरिया पैदा कर दी। जिसके बाद लड़की ने पति से तलाक ले लिया और उसके आरोपी से संबध बन गए। तलाक से मिले चार लाख रुपये भी अनीश ने ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन गर्भपात का आरोप
महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसे बताया कि उसका असली नाम अनीश कुरैशी है। पीड़िता का आरोप है कि उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी और उसका परिवार उसे एक मौलवी के पास ले गए, जहां मौलवी के सामने उसे निर्वस्त्र खड़ा कर दिया गया। उसके बाद पीड़िता को धर्म बदलने पर मजबूर किया गया। उसके बाद आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया।


आरोपी ने कर ली दूसरी शादी
वहीं आरोपी अनीश की ज्यादती यहीं खत्म नहीं हुई। उसने अपने धर्म की किसी और लड़की से शादी कर ली और पीड़िता पर झूठा केस भी दर्ज करवा दिया। अब पीड़िता ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया, जिसके माध्यम से संजय सर्कल एसएचओ मोहम्मद शफीक खान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एसएचओ ने उसके साथ मारपीट की और आरोपी का साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed