फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   love jihad rajsamand accused arrest in rajsamand district, rajasthan

लव जिहाद के नाम पर हत्या कर शव जलाया, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/ जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/ जयपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
love jihad rajsamand accused arrest in rajsamand district, rajasthan

लव जिहाद के नाम पर राजसमंद में हुई निर्मम हत्या केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शंभूलाल ने अफराजूल की हत्या करने के बाद शव को जला दिया था। जिसके बाद उसने हत्या का वीडियो वायरल किया।

विज्ञापन


वीडियो में आरोपी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि अगर भारत में लव जिहाद खत्म नहीं हुआ तो हर भारतीय का यही हाल होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हत्या के वीडियो के कारण पुलिस के हाथ-पांच फूले हुए हैं। वहीं किसी भी समुदाय में अशांति नहीं फैले इसके लिए राजसमंद में समझाइश के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उसने ये भा कहा था कि वह बृहस्पतिवार को रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह नौ बजे सरेंडर कर देगा। लेकिन शंभूलाल ने सरेंडर नहीं किया।

जिसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस ने उसे राजसमंद के कैलवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि लव जिहाद के नाम पर 50 वर्षीय अफराजूल की गई हत्या के कारण राजमसमंद में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के आला पुलिस अधिकारी इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। साथ ही राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी हालात पर नजर बनाए रखे हुए हैं। इसके अतिरिक्त जयपुर से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता राजसमंद भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed