{"_id":"5a28cbcf4f1c1b78548c1912","slug":"love-jihad-case-rajsamand-accused-arrest-in-rajsamand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद के नाम पर हत्या कर शव जलाया, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद के नाम पर हत्या कर शव जलाया, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/ जयपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद के नाम पर राजसमंद में हुई निर्मम हत्या केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शंभूलाल ने अफराजूल की हत्या करने के बाद शव को जला दिया था। जिसके बाद उसने हत्या का वीडियो वायरल किया।
विज्ञापन
वीडियो में आरोपी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि अगर भारत में लव जिहाद खत्म नहीं हुआ तो हर भारतीय का यही हाल होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हत्या के वीडियो के कारण पुलिस के हाथ-पांच फूले हुए हैं। वहीं किसी भी समुदाय में अशांति नहीं फैले इसके लिए राजसमंद में समझाइश के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उसने ये भा कहा था कि वह बृहस्पतिवार को रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह नौ बजे सरेंडर कर देगा। लेकिन शंभूलाल ने सरेंडर नहीं किया।
जिसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस ने उसे राजसमंद के कैलवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि लव जिहाद के नाम पर 50 वर्षीय अफराजूल की गई हत्या के कारण राजमसमंद में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
राजस्थान के आला पुलिस अधिकारी इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। साथ ही राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी हालात पर नजर बनाए रखे हुए हैं। इसके अतिरिक्त जयपुर से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता राजसमंद भेजा गया है।