फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Looks distant between PM Modi and CM Raje

सीएम राजे का न भाषण में नाम और न कोई बातचीत, पीएम का राजस्थान दौरा

Tue, 29 Aug 2017 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
Looks distant between PM Modi and CM Raje
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदयपुर पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर आए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे डबोक हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने पहुंची और खेलगांव में आयोजित मंच पर भी मौजूद रही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीएम के बीच दूरी नजर आई, जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया। 
विज्ञापन


डबोक एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए राज्यपाल कल्याणसिंह और सीएम वसुंधरा राजे समेत अनेक लोग मौजूद थे। राज्यपाल ने मोदी को किताब भेंट की। इस दौरान मोदी ने रुककर कल्याण सिंह से स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आगे बढ़े मोदी का सीएम राजे ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। मोदी फूल लेकर बिना किसी प्रतिक्रिया के आगे बढ़ गए। 
विज्ञापन


इसी तरह की दूरियां मोदी और राजे के बीच खेलगांव में आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में भी नजर आई। मंच पर मोदी और उनके पास बैठे कल्याण सिंह के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन राजे से उनकी कोई बात नहीं हुई। इस अनदेखी के कारण बीच-बीच में राजे भी असहज सी नजर आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने जब अपना भाषण दिया तो उसमें भी राजे का नाम किसी योजना और उपलब्धि के लिए प्रमुखता से नहीं लिया। उपलब्धियों को राज्य सरकार या केंद्र सरकार के नाम लेकर गिनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed