फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   loksabha speaker sumitra mahajan visits jodhpur for 2 days

दो दिन के जोधपुर दौरे पर आईं लोकसभा स्पीकर, विवादित बिल पर साधी चुप्पी

Tue, 24 Oct 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
loksabha speaker sumitra mahajan visits jodhpur for 2 days
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन - फोटो : amar ujala
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन आज दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंची। इस दौरान उनसे जब राजस्थान विधानसभा में पेश विवादित दंड प्रक्रिया संहिता संशोधन बिल पर सवाल किए तो वे टाल गई। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इससे पहले यहां सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनधियों, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अगुवानी की। सर्किट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

रामदेवरा में करेंगी पूजा अर्चना

loksabha speaker sumitra mahajan visits jodhpur for 2 days
जोधपुर के सर्किट हाउस में लोकसभा स्पीकर को गार्ड आॅफ आॅनर देते पुलिस के जवान - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव के दरबार में 25 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष विशेष पूजा अर्चना करने आएगी। लोकसभा अध्यक्ष बाबा रामदेव के दरबार में मत्था टेककर देश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना करेगी।

महाजन बुधवार सुबह 9:30 बजे जोधपुर से रामदेवरा पहुंचेगी। वहां पूजा—अर्चना के बाद लोकसभा अध्यक्ष 11:30 बजे जोधपुर के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed