{"_id":"59158e0b4f1c1bb737853f55","slug":"locate-toilets-and-garbage-in-the-city-with-google-maps","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कहां है शौचालय और कचरा पात्र, गूगल मैप से ढूंढिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कहां है शौचालय और कचरा पात्र, गूगल मैप से ढूंढिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 May 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर शहर की नगरपरिषद अब हाइटेक होने जा रही है। अब गूगल की मदद से शहर में कहां कहां कचरा पात्र, टायलेट व सार्वजनिक शौचालय है, यह पता चल जाएगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी।
दरअसल, प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह कार्य किया जा रहा है। ताकि लोग अपने नजदीकी कचरा पात्र और सुलभ सेवाओं का पता लगा सके और कचरा सड़क पर न डालकर कचरा पात्र में डाले। साथ ही, सुलभ सेवाओं का उपयोग अधिक से अधिक लोग कर सकें। सॉलिड वेस्ट इंजीनियर गौरवसिंह ने बताया कि यह सुविधा गूगल मैप पर होगी। इसको लेकर बाड़मेर शहर के सभी कचरा पात्र, टॉयलेट व सार्वजनिक शौचालयों के स्थानों को मार्किंग किया जाएगा। इसके बाद घर बैठे या कहीं भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप के जरिये यह पता लगा सकता है कि उसके नजदीक में सुलभ सेवा कहां पर उपलब्ध है।
इस सम्बंध में बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त श्रवण विश्नोई का कहना है कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमने पूरी तैयारियां कर ली है। जल्द ही जगहों का लिंक बनाकर गूगल मैप से अटैच कर देंगे। यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छ भारत अभियान की सोच को आगे बढाने में मदद करेगा।