Rajasthan: जयपुर में ठेके से 17 लाख रुपये की शराब चोरी, बदमाश गल्ले से नकद रुपये भी ले गए
शराब ठेकेदार ने शराब चोरी करने का मुकदमा सांगानेर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने आसपास का सीसीटीवी भी चेक किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शराब ठेकेदार बाबुलाल चौधरी ने शराब चोरी करने का मुकदमा सांगानेर थाने में दर्ज कराया है। ठेकेदार ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 17 दिसंबर को सेल्स मैन रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। जब सुबह सेल्समैन दुकान पर आया तो उसको पीछे के दोनों गेट टूटे हुए मिले। स्टॉक चेक करने पर पता चला कि लाखों रुपये का माल गायब मिला।
बदमाशों ने गल्ले में रखे साढे 15 हजार रुपए भी पार कर दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब दुकान के आसपास सीसीटीवी चेक किया लेकिन बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।