{"_id":"59f1f0ad4f1c1b0d698b7999","slug":"lawyer-declared-the-bhagora-in-sex-blackmail-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स ब्लैकमेल प्रकरण में पूर्व सरकारी वकील भगौड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स ब्लैकमेल प्रकरण में पूर्व सरकारी वकील भगौड़ा घोषित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
जयपुर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने शहर के बहुचर्चित हाईप्रोफाइल सेक्स ब्लैकमेल प्रकरण में फरार चल रहे पूर्व सरकारी वकील अनिल यादव को भगौड़ा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी वकील के खिलाफ गिरफ्तारी के स्थायी वारंट भी जारी किए हैंं।
एसओजी की ओर से अदालत को बताया गया कि पूर्व में आरोपी वकील की गिरफ्तारी के लिए अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आरोपी को भगौड़ा घोषित कर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाए।
गौरतलब है कि जयपुर शहर के बहुचर्चित इस सेक्स ब्लैकमेलिंग प्रकरण में एसओजी ने कई वकीलों और एक एनआरआई युवती सहित अन्य युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था। एसओजी की जांच में सामने आया कि आरोपी शहर के हाईप्रोफाइल लोगों के पास युवतियां भेजकर उन्हें जाल में फंसाते थे और बाद में दुष्कर्म के आरोप से बचाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए में राजीनामा करते थे।