फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   lashkar e taiba terrorist want to kill praveen togadia and bala saheb

तोगड़िया व बाला साहेब को मारने की तैयारी थी लश्कर-ए-तैयबा के इन आठ आतंकियों की

Wed, 06 Dec 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
lashkar e taiba terrorist want to kill praveen togadia and bala saheb
प्रवीण तोगड़िया
लश्कर ए तैयबा के मंसूबे भारत को लेकर किसी से छिपे नहीं है। लेकिन भारतीय जांच एजेंसियों की सजगता के चलते वर्ष 2010 में गिरफ्तार आठ आतंकियों से हुए खुलासे ने जांच एजेंसियों को भी सकते में डाल दिया था।
विज्ञापन


आज जयपुर की एडीजे कोर्ट 17 ने लश्कर ए तैयबा के जिन आठ आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, उनका मुख्य मकसद वीएचपी के प्रवीण तोगड़िया और शिवसेना के बाला साहेब ठाकरे को मारना था।
विज्ञापन


एडीजे कोर्ट 17 ने अपने फैसले में भी कहा है कि इन आतंकियों ने दोनों नेताओं को मारने वाले प्लान के लिए कोड वर्ड तैयार किए हुए थे। उनके कोड वर्ड थे कि प्रवीण तोगड़िया और बाला साहेब ठाकरे पर फिल्म बनानी है, जिसका मतलब था कि दोनों को मारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

lashkar e taiba terrorist want to kill praveen togadia and bala saheb
आतंकवाद - फोटो : Defence Aviation Post
लश्कर-ए-तैयबा के आठ आतंकियों को राष्ट्र में दंगे फैलाने की मंशा रखने सहित विभिन्न मामलों में दोषी मानते हुए आज दोषी करार दिया गया। इन आतंकियों में तीन पाकिस्तान के हैं, जबकि पांच भारतीय हैं।

वहीं जांच में सामने आया है लश्कर-ए-तैयबा राजस्थान और पंजाब की जेलों में अपना आतंकी नेटवर्क तैयार कर रहा था। जिसका खुलासा राजस्थान पुलिस के स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप ने फोन रिकॉर्डिंग से किया था।

अक्टूबर, 2010 के इस मामले की पहली कड़ी जोधपुर जेल से सामने आई थी। जब यहां बंद एक आतंकी के ​कॉल को जांच एजेंसियों ने सुना था। जांच में सामने आया था कि राजस्थान की जेलों में  बंद आतंकियों को लगातार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed