फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   landlord got heart attack after he noticed thieves in the house

घर में चोरों को देख मकान मालिक को आया हार्ट अटैक

Thu, 14 Sep 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
landlord got heart attack after he noticed thieves in the house
डेमो इमेज
एक घर में चोरी करने के लिए घुसे चोरों को देखकर मकान मालिक इतना घबरा गया कि उसे हार्ट अटैक ही आ गया। ये देखने के बाद चोर उस घर से तो भाग गए लेकिन उसी कॉलोनी के दूसरे घरों को उन्होनें अपना निशाना बना लिया।
विज्ञापन


घटना उदयपुर जिले के फतहनगर कस्बे में बुधवार देर रात चोरों ने एक मकान पर धावा बोला। चोरों को घर में घुसता देख मकान मालिक ओमप्रकाश स्वर्णकार घबरा गया और उसे हृदयाघात हो गया। इसके बाद परिवार के लोग जाग गए और चोरों का भागना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं ओमप्रकाश और उदयपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के  मिलते ही फतहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार थे चोर, खटपट की आवाज से नींद टूटी

landlord got heart attack after he noticed thieves in the house
चोरों को देखकर ओमप्रकाश स्वर्णकार को आया था हार्ट अटैक - फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गणपतलाल स्वर्णकार के छोटा भाई ओमप्रकाश कस्बे के वार्ड. 15 के निवासी हैं। बीती रात तीन से चार युवक चोरी करने की नीयत से मोटरसाइकिल पर आए और ओमप्रकाश के घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे।

इस बीच खटपट से ओमप्रकाश जाग गया। वह जोर से चिल्लाया और जब तक परिजन आते उसे घबराहट होने लगी और वह पसीना-पसीना होकर गिर गया। इसके बाद परिजनों ने उनको चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उन्हें उदयपुर रैफर कर दिया गया।

वहीं ओमप्रकाश के घर से चोरों के कुछ हाथ नहीं लगा तो वे यहां से भाग कर वह पड़ोस के घर मोहनसिंह चाय वाले के यहां पहुंचे। वहां से वह एक जूते जोड़ी ही चोरी कर ले गए। इसके बाद पास के जगदीश चंद्र स्वर्णकार के घर में घुस गए। वहां से एक मोबाइल चुराया और दूध पीकर भाग निकले। हालांकि चोरों ने दोनों घरों में से कोई मोटी रकम या जेवरात चुराने का प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed