{"_id":"594de9824f1c1ba8698b463f","slug":"lalit-modi-future-in-cricket-will-be-end-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित मोदी के क्रिकेट सफर का आज हो जाएगा अंत !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित मोदी के क्रिकेट सफर का आज हो जाएगा अंत !
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
ललित मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी लॉउड्रिंग केस में फंसे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की राजस्थान क्रिकेट से विदाई आज तय है। एक वक्त भारतीय क्रिकेट संचालन के पुरोधा माने जाने वाले ललित मोदी के क्रिकेट सफर का शनिवार को आरसीए की बैठक के बाद अंत हो जाएगा।
विज्ञापन
नई आरसीए पैनल की शनिवार को होने वाली बैठक में ललित मोदी के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। क्योंकि बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि आरसीए से तभी बैन हटेगा जब ललित मोदी नागौर क्रिकेट संघ से हटाए जाएंगें।
विज्ञापन
इसलिए यह लगभग तय माना जा रहा है कि यदि ललित मोदी स्वयं इस्तीफा नहीं देते है तो आरसीए व नागौर क्रिकेट संघ के सचिव आर सी नांदू जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाकर मोदी को हटा सकते है। गौरतलब है कि नांदू ललित मोदी के बेहद करीबी माने जाते है और इस बार भी वह मोदी गुट से ही चुनाव जीतकर आरसीए सचिव बने है। लेकिन नांदू का कहना है कि क्रिकेट की भलाई के लिए जो होगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन