फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lakhs pilgrims arrive in Ajmer for Kartik purnima

कार्तिक पूर्णिमा : लाखों श्रद्धालुओं ने पंचतीर्थ महास्नान में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 04 Nov 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
Lakhs pilgrims arrive in Ajmer for Kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर अजमेर पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा पर आज तड़के से ही अजमेर के पवित्र सरोवर पुष्कर में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाना शुरू कर दिया। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। शाम तक यहां 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही धार्मिक पुष्कर मेले का समापन हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही पुष्कर सरोवर में अंतिम पंचतीर्थ महास्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया। सरोवर के सभी 52 घाटों पर श्रद्धालुओं ने महास्नान कर मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सरोवर में दूध, पंचगव्य, फूल-माला और अन्य सामग्री अर्पित की। महास्नान के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु, साधु-संत, देशी-विदेशी पर्यटक पुष्कर पहुंचे। यहां पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। उधर, श्रद्धालुओं की आवक बढ़ने के कारण कस्बे में नगर पालिका और मेला मजिस्ट्रेट ने एकतरफा यातायात की व्यवस्था की। पशुपालन विभाग की ओर से मेला मैदान मे पुष्कर मेले का समापन समारोह आयोजित कर अच्छी सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पुष्कर मेले में इस बार कुल 4200 पशु ही आए। पशुपालकों के बीच 841 पशुओं की खरीद-फरोख्त से एक करोड़ 35 लाख 5 हजार 400 रुपए का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा कीमत की बात करें तो 70 हजार रुपए में यहां भैंसा बिका है तथा 51 हजार रुपए मे ऊंट बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed