फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Labor woman donates 5 bighas of land

अनोखी मिसाल: मजदूर महिला ने अस्पताल के लिए दान की 5 बीघा जमीन

Thu, 01 Jun 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Labor woman donates 5 bighas of land
दानदाता के साथ स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं दान के लिए धन नहीं बल्कि भावना होनी चाहिए। कुछ इसी तरह की अनोखी मिसाल पेश की है एक गरीब महिला ने। सीकर के कांवट कस्बे में एक गरीब तबके की महिला ने अपनी पांच बीघा भूमि दान कर दी। यह दान इलाके में अस्पताल के निर्माण के लिए किया गया है। इससे इलाके के लोगों के पास चिकित्सा के लिए दूर तक भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कांवट कस्बे के गांव भादवाड़ी में एक गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला ने सरकारी अस्पताल के लिए 5 बीघा भूमि दान कर ईलाके में मिशाल कायम की है। भादवाड़ी निवासी बिमला देवी वर्मा पत्नी जगदीश प्रसाद बलाई ने यह दान किया है। वे ईंट भट्टों व अन्य जगहों पर मजदूरी कर अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं। पिछले दिनों गांव में अस्पताल के लिए भूमि की आवश्यकता का समाचार सुनकर रामेश्वर लाल मेलनर्स व अन्य लोगों से प्रेरित होकर भूमि दान करने की ठानते हुए 5 बीघा भूमि दान कर भामाशाह के रूप में उभरकर परिवार आगे आया।
विज्ञापन


इस भूमि दानदाता ने गुरूवार को अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. केके शर्मा को भूमि का भवन निर्माण के लिए गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उपहार स्वरूप दान पत्र भेंट किया। महिला के इस दान की मिसाल पर ग्रामीणों ने बिमला देवी व उनके पति का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सरोज वर्मा, पूर्व पंच मोहनलाल टेलर, मालीराम थेबड़, रामलाल यादव सेनि. प्रधानाचार्य, शिशराम यादव प्राचार्य, नाथूराम वर्मा, रामनिवास थेबड़, सुभाष सैनी, सतपाल यादव सरपंच प्रतिनिधि, रामचन्द्र स्वामी, रामकुवार यादव प्राध्यापक सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed