फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   laathi distributors in kota, said-protect yourself

यहां व्यापारियों को बांटे लट्ठ, कहा-खुद की रक्षा खुद करें

Wed, 13 Dec 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
laathi distributors in kota, said-protect yourself
व्यापारियों को लट्ठ देते हुए कांग्रेसी - फोटो : amar ujala
दो दिन पहले ज्वैलर्स पर हुए हमले के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण रजत मार्केट पहुंचकर व्यापारियों को लट्ठ बांटे और कहा कि खुद की सुरक्षा खुद करें। क्योंकि पुलिस प्रशासन व्यापारियों को सुरक्षा नहीं दे सकता।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां आज नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और व्यापारियों को लट्ठ सौंपे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से  कहा कि उन्हें खुद की सुरक्षा खुद ही करनी है। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि बयानों में कोटा की सुरक्षा व्यवस्था को भगवान भरोसे होने का हवाले दे रहे हैं, ऐसे में आमजन और व्यापारी वर्ग कहां जाए। 
विज्ञापन

यह था पूरा मामला, जानिए

laathi distributors in kota, said-protect yourself
व्यापारी को लट्ठ देते हुए कांग्रेसी - फोटो : amar ujala
कोटा में चित्तौड़ से आए ज्वैलर्स को दो दिन पहले तीन लुटेरों ने निशाना बनाया और ज्वैलर जगदीश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। लुटेरे ज्वैलर जगदीश के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने में असफल रहे तो चैन लूटकर ले गए। दो दिन बाद भी आरोपियों को सुराग नहीं है और विधायक भवानी सिंह राजावत ने बयान में यह भी कहा कि कोटा की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed