फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kulbhushan jadhav relation with rajyavardhan singh rathore

कुलभूषण जाधव का इस केंद्रीय मंत्री से है खास रिश्ता

Thu, 18 May 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav relation with rajyavardhan singh rathore
कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान
जासूसी के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव फिर मीडिया की सुर्खियों और लोगों की चर्चाओं में आ गए हैं। उनकी फांसी की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने रोक लगा दी है। राजस्थान से ताल्लुक रखनेवाले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी जाधव के साथ समय बिता चुके हैं।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में अप्रैल में फांसी की सजा सुनाई थी। महाराष्ट्र में जन्में कुलभूषण जाधव ने किसी समय राजस्थान के बीजेपी नेता के साथ पूरा एक साल साथ बिताया था। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव का केंद्रीय राज्यमंत्री व ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ पूणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी में एकसाथ प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। करीब 30 साल पहले जाधव व राठौड़ एक साल तक एनडीए कैंपस में बैचमेट्स थे।
विज्ञापन


एनडीए में एक साल बिताने के बाद राठौड़ सेना में चले गए, जबकि जाधव ने नौसेना ज्वाइन कर ली। जिंदगी के मोड़ पर अलग अलग राहें चुनने के बाद दोनों ही जवानों की जिंदगी भी बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ राठौड़ ने ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने के बाद सेना से प्री मैच्योर रिटायरमेंट लेकर राजनीति की ओर रूख कर लिया और भाजपा से जुड़कर केंद्रीय राज्यमंत्री बन गए, तो वहीं जाधव भी नौसेना से समय से पहले ही सेवानिवृति लेकर ईरान के चाबहार में बिजनैस करने चले गए।


जाधव का यहीं से अपहरण करके उन्हें पाकिस्तान ले जाया गया और पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने उनपर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए सजा ए मौत देने का फरमान सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed