फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   koregaon maharashtra case: Announcement of closure of Jodhpur

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव का गुस्सा राजस्थान में भी पहुंचा, 8 को बंद का ऐलान

Sat, 06 Jan 2018 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
koregaon maharashtra case: Announcement of closure of Jodhpur
जोधपुर बंद को लेकर जानकारी देते समाज के नेता - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में हुए विवाद के बाद विभिन्न दलित संगठनों ने 8 जनवरी को जोधपुर बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


भीमा कोरेगांव अत्याचार संघर्ष समिति जोधपुर के अध्यक्ष किशन खुडिवाल ने बताया कि भीमा कोरेगांव में 1818 में अपनी अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए 500 महार सैनिकों ने पेशवा बाजीराव की 28000 जवानों की सेना को हराया था, जिसके बाद उन्हें स्वाभिमान से जीने का अधिकार मिला। इस दिन को यादगार बनाने के लिए भीमा कोरेगांव में विजय स्तंभ का निर्माण करवाया गया था। इस घटनाक्रम के 200 वर्ष पूरा होने की खुशी में 3 लाख से अधिक बहुजन समाज के लोग भीमा कोरेगांव में एकत्रित हुए थे, लेकिन कुछ तत्वों ने दलितों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया।


इस हमले में एक दलित युवक की मौत हो गई और हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद समाज में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में सभी दलित संगठनों ने 8 जनवरी को जोधपुर बंद का ऐलान किया है। संघर्ष समिति अध्यक्ष खुडिवाल ने जोधपुर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से इसमें सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed