{"_id":"593e767a1126f4c80b8b47a5","slug":"kirorilal-meena-visits-alwar-with-his-supporter-to-meet-alwar-police-additional-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन मजबूत करने अलवर पहुंचे किरोड़ी, किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन मजबूत करने अलवर पहुंचे किरोड़ी, किया थाने का घेराव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
अलवर में अरावली पुलिस थाने का घेराव करते डॉ.किरोड़ीलाल मीणा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। राजनेता अपनी जमीनें मजबूत करने में अभी से जुट गए है। विधायक और राजपा नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सोमवार को अलवर पहुंचे और यहां क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े किए। बाद में वे अरावली विहार थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
उनके साथ बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग तथा समर्थक मौजूद है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार सुबह 11 बजे अलवर के रूपबास पहुंचे जहां राजपा समर्थकों ने उनकी अगुवाई की। इसके बाद वे अरावली विहार थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने अलवर में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया।
इस प्रदर्शन को देखते हुए थाने के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई तथा गेट बंद कर दिए गए। बाद में किरोड़ी लाल मीणा ने पीड़ित लोगों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस मल जैन से मुलाकात की और उन्हें जांच को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान एडीएम सिटी महेंद्र मीणा, एसीएम जावेद अली, सीओ साउथ अनिल बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉक्टर किरोड़ी मीणा ने कहा कि अलवर में हत्या, लूट, दुष्कर्म सहित अनेक मामलों में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है, ऐसे में निष्पक्ष जांच को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई है। प्रशासन को 20 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होनें कहा यदि 20 दिन के अंदर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।