{"_id":"59c7957f4f1c1b2b688b64c7","slug":"kerosene-burns-maiden","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार की कीमत अस्पताल में बेड पर चुका रही ये बेटी, केरोसिन उड़ेल जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार की कीमत अस्पताल में बेड पर चुका रही ये बेटी, केरोसिन उड़ेल जलाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
demo image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसकी खूबसूरती पर अट्रैक्ट हुआ लड़का उससे एकतरफा प्यार करने लगा। अचानक लड़के ने उसके सामने शादी करने की मंशा जताई। जिस पर लड़की ने इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़के ने अपने बाप के साथ मिलकर लड़की को जला दिया।
चौंकाने वाली ये घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है। यहां शहर से दूर ईसरवाल गांव में एक बाप और उसके बेटे ने पहले तो बाजार से अपने घर आ रही लड़की को धमकाया, दौड़ाया और फिर बुरी तरह मारपीट की। इससे भी बात नहीं बनी तो बाप-बेटे ने लड़की पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, बीती देर शाम अट्ठारह साल की सीमा शहर से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान ईसरवार गांव के रहने वाले रवि और उसके पिता चंदू ने सीमा को रास्ते में रोक लिया।
दोनों ने सीमा को धमकाया, दौड़ाया और उससे बुरी तरह मारपीट की। इससे भी बात नहीं बनी तो दोनों बाप-बेटे ने केरोसिन उड़ेलकर सीमा को आग लगा दी।

सत्तर फीसदी शरीर झुलसा
इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने जब सीमा के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसे बचाने के लिए दौड़े। ये देख रवि और चंदू वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सीमा के परिजनों को मामले की जानकारी देने के बाद उसे झुलसी हुई हालत में राजकीय एमजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहां भी जब सीमा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे डॉक्टरों ने बीती देर रात उदयपुर के लिए रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सीमा का करीब 70 फीसदी शरीर झुलस चुका है।
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी रवि उसकी बेटी से शादी करना चाहता था। सीमा ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया तो वह यह सह नहीं सका। उसने अपने पिता के साथ मिलकर सीमा का ये हश्र कर दिया। उधर, पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।