{"_id":"5a420e3d4f1c1b193e8bafbf","slug":"kapil-dev-told-in-udaipur-about-inning-of-400-run-in-a-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के इस दिग्गज ने की टी-20 में 400 रन की भविष्यवाणी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के इस दिग्गज ने की टी-20 में 400 रन की भविष्यवाणी!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
कपिल देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी का कहना है कि जिस तरह रन बनाने की रफ्तार बढ़ रही है, एक दिन ऐसा भी आएगा जब टी—20 में 400 रन भी बनाए जाएंगे।
भारत को पहला विश्वकप जिताने वाले पूर्व कप्तान और आलराउंडर कपिल देव ने टी-20 में तिहरा शतक बनाने को लेकर पूछे सवाल पर उदयपुर में अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं लगेगा तिहरा शतक, हमें तो उम्मीद है कि एक खिलाड़ी 400 रन भी बनाएगा। पहले एक दिन में 280 रन बनते थे। रफ्तार बहुत तेज हो गई है और शायद इसीलिए रिजल्ट भी ज्यादा आने शुरू हो गए हैं।

पाक के सामने दबाव रहता है
कपिल देव
- फोटो : Cricket Country
पाकिस्तान के साथ मुकाबले के दौरान खिलाड़यों के सेंटिमेंट्स और प्रेशर के सवाल पर कपिलदेव का जवाब था कि पाकिस्तान के सामने जब इंडियन टीम उतरती है तो जितना प्रेशर आमजन महसूस करता है उतना ही हम खिलाड़ी भी महसूस करते हैं। हम लोगों से अलग नहीं हैं। कपिल ने उम्मीद जताई कि इंग्लैण्ड, ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम जीत के सूखे को खत्म करेगी। आने वालों दिन अच्छे होंगे।
कपिल बोले कि अस्सी के दशक से आज के क्रिकेट में बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब पैंतीस गैंदों में शतक लग जाता है, यह बहुत बड़ा बदलाव है। आज बच्चों में बहुत कॉन्फिडेंस है। हम जिस टेलेंट की बात करते हैं वह सामने उभर कर आ रहा है। इंडियन क्रिकेट का आज दुनियाभर में सम्मान पा रहा है और हमारी टीम के रिजल्ट भी अच्छे आ रहे हैं।