पद्मावती: जो रोज बदलते हैं शौहर वो क्या जानें जौहर - कालवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' पर रोक के लिए देशभर से आवाजें उठने लगी हैं, लेकिन बॉलीवुड सितारे भंसाली के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोणी, नील नितिन मुकेश व सलमान खान ने भंसाली और फिल्म के समर्थन में बयान दिए हैं।
इन बयानों से गुस्साएं श्री राजपूत करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा है कि जो रोज बदलते हैं शौहर वो क्या जानें जौहर। कालवी ने जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संजय लीला भंसाली पर 30 जनवरी को हुए लिखित एग्रीमेंट को तोड़ा है, वह प्रोमो रिलीज कर कानून का भी उल्लंघन किया है।
जारी है विरोध प्रदर्शन
राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों में पद्मावती फिल्म की रिलीज रोकने की मांग जोर पकड़ने लगी है। करणी सेना के साथ अन्य कई सामाजिक संगठन भी फिल्म के विरोध में प्रतिदिन प्रदर्शन कर रहे है। वहीं सर्वसमाज की ओर से चित्तौड़गढ़ किले के बाहर प्रदर्शन लगातार जारी है।
विरोध पर बैठ लोगों का कहना है कि शुक्रवार को किले में पर्यटकों को प्रवेश नहीं देने दिया जा जाएगा। राजपूत समाज की महिलाओं ने बुधवार को जौहर स्थल पहुंचकर फिल्म को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।