फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   judicial employees goes on strike court workings affected

न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन शुरू,कोर्ट में कामकाज ठप

Thu, 20 Jul 2017 08:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
judicial employees goes on strike court workings affected
हड़ताल पर जाते न्यायिक कर्मचारी - फोटो : amar ujala
शेट्टी कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं करने पर आज से प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों के न्यायिक कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आंदोलन के पहले दिन प्रदेशभर से आए न्यायिक कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट सर्किल पर एकत्रित होकर विद्याधर नगर स्थित सामुदायिक केन्द्र तक रैली निकाली। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री और जयपुर शाखा के अध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने बुधवार को आयोग की सिफारिशों को लेकर एक अधिसूचना जारी की है, लेकिन अधिसूचना में वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य कई बिंदु गायब हैं। ऐसे में मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

उधर, दूसरी तरफ हाईकोर्ट प्रशासन ने कर्मचारी आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल की ओर से प्रदेश के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया कि किसी भी न्यायिक कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही, न्यायिक कार्रवाई आरंभ रखने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों, दूसरे सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ होमगार्ड आदि की सेवाएं ली जाए। रजिस्ट्रार जनरल ने सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से रोजाना तथ्यात्मक रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीठासीन अधिकारियों ने कई मामलों में आज सुनवाई भी की, लेकिन सहयोग स्टाफ के नहीं होने के चलते कई काम अटक गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed