फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jhalawar sdm banned boating in rivers after a boat capsizes in parvan river in jhalawar

हादसे के बाद चेता प्रशासन, नाव संचालन पर लगाई रोक

Tue, 08 Aug 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
jhalawar sdm banned boating in rivers after a boat capsizes in parvan river in jhalawar
हादसे के बाद जारी रेस्क्यू आॅपरेशन को देखते लोग
परवन नदी हादसे के बाद प्रशासन ने नदियों में नाव संचालन पर रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बारिश के बावजूद परवन नदी में नाव संचालित हो रही थी। झालावाड़ के अकलेरा में बारां के छीपाबड़ौद से आ रही एक नाव पानी का बहाव तेज होने से पलट गई और उसमे सवार सभी लोग बह गए। इस घटना के एसडीएम नेकराम नागर ने तुरंत प्रभाव से आदेश जारी करते हुए आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए।

इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि चार अभी लापता है। इनकी खोज के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक इनका कोई पता नहीं चला। स्थानीय लोगों के अनुसार नाव के डूबने के बाद करीब 4 लोग तो तैरकर बाहर आ गए थे। बाकि लोग नदी के तेज बहाव में आगे बह निकले, जिसके बाद करीब 10 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
विज्ञापन

​किराये के लालच में डाल देते है खतरे जान

jhalawar sdm banned boating in rivers after a boat capsizes in parvan river in jhalawar
फाइल फोटो
बारिश के दौरान नदियों में नाव संचालन पर प्रतिबंध लगाई जाता है। परवन नदी में भी यह आदेश लागू होते है। 

यहां किराया लेकर नाव में सफर कराया जाता है। बारिश में रोक के बावजूद यहां कुछ लोग किराये के लालच में गैरकानूनी ढंग से नाव का सफर कराते है। आज हादसे का शिकार बने सभी लोग किराया देकर बारां से झालावाड़ आ रहे थें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed