फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jda traffic control board meeting

Jaipur: चौमूं सर्किल हादसे से टूटी अफसरों की नींद, सर्किल होंगे छोटे

Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
jda traffic control board meeting
सड़क हादसा - फोटो : file photo
राजस्थान की राजधानी जयपुर में चौमूं सर्किल पर पिछले दिनों हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब सर्किलों को छोटा करने को लेकर बहस छिड़ गई है। शुक्रवार को जेडीए में आयोजित जयपुर ट्रेफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में यह उठा, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। 
विज्ञापन


दरअसल जेडीए और ट्रेफिक पुलिस के पूर्ववर्ती अधिकारियों ने जयपुर के सर्किलों के बीच में लगी गुमटियां और मूर्तियां हटाने का निर्णय लिया था। उसके बाद शहर के अधिकांश सर्किलों के बीच लगी मूर्तियां और पुलिस की गुमटियां हटा दी। चौमूं सर्किल  से भी मूर्ति को हटाया गया था। इसके चौराहे बड़े हो गए और यातायात सुधरने की बजाय एक्सीडेंट जोन बन गए।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को जेडीए आयुक्त वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इनका आकार घटाने पर चर्चा हुई। बैठक में छह और सर्किल जिनकी मूर्तियां हटाई जानी है पर भी विचार—विमर्श हुआ। इनमें परशुराम सर्किल, ज्योतिबा फूले सर्किल, राव शेखा सर्किल, अंबेडकर सर्किल समेत दो और सर्किल हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनो चौमूं सर्किल पर नमक ले जा रहा एक ट्रोला पास से गुजर रही कार पर पलट गया था और इस दर्दनाक हादसे में कार में बैठी पांच सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में सीएम एडवाईजर कमेटी के निर्देश पर बीआरटी काॅरिडोर की उपयोगिता और सुरक्षित संचालन पर विचार किया गया। बैठक में जयपुर शहर में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए एलपीजी आॅटो रिक्षा के परमिट संख्या का वर्ष 2019 तक के लिए निर्धारण किया गया। 


बैठक में यह भी तय किया कि मेट्रो रेल स्टेशनों के आसपास विकसित पार्किंग में प्राइवेट बसों की पार्किंग को मंजूरी देने का भी निर्णय लिया। इससे ये वाहन सड़क पर नहीं खड़े हो सकेंगे। अजमेरी गेट स्थित भूमिगत पद-मार्ग को 45 दिन में पुनः चालू करवाने का निर्णय किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed