फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   JDA free to remove construction over fixed boundary

तय सीमा से अधिक निर्माण हटाने के लिए जेडीए स्वतंत्र

Fri, 16 Jun 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
JDA free to remove construction over fixed boundary
राजस्थान हाईकोर्ट ने भांकरोटा के केशवपुरा में ट्रक टर्मिनल के लिए अवाप्त की गई खातेदारी भूमि से अपीलार्थियों को बेदखल पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने कृषि भूमि पर तय सीमा से अधिक बने निर्माणों को हटाने की जेडीए को छूट दी है। अदालत ने अपीलार्थियों को कहा है कि वे संबंधित भूमि का ना तो हस्तानान्तरण करें और ना ही इसका बेचान किया जाए।
विज्ञापन


न्यायाधीश आलोक शर्मा और न्यायाधीश रामचन्द्रसिंह झाला की अवकाशकालीन विशेष खंडपीठ ने यह आदेश रामजीलाल व चार अन्य अपीलों पर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन

अपील में अधिवक्ता अनिल मेहता ने अदालत को बताया कि जेडीए ने केशवपुरा में ट्रक टर्मिनल के लिए भूमि अवाप्त करने के लिए 2002 में प्रक्रिया आरंभ की। काश्तकार अधिनियम की धारा 6 का नोटिस जारी होने के बाद वर्ष 2007 तक अवार्ड जारी करना था, लेकिन जेडीए ने वर्ष 2013 में अवार्ड जारी किया। इसके अलावा अब ट्रक टर्मिनल बनाने की योजना समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील में कहा गया कि जेडीए भूमि का कब्जा लेकर उसे नीलाम करना चाहता है। पूर्व में भी इस योजना के लिए की गई अवाप्त भूमि की नीलामी की जा चुकी है। ऐसे में जेडीए को भूमि का कब्जा लेने से रोका जाए। जिसका विरोध करते हुए जेडीए की ओर से कहा गया कि भूमि का अवार्ड पूर्व में जारी हो चुका है। ऐसे में अब भूमि पर जेडीए का स्वामित्व है। अपीलार्थियों ने कृषि भूमि पर तय सीमा से अधिक आवासीय और व्यावसायिक निर्माण कर रखे हैं।

जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने अपीलार्थियों को खातेदारी भूमि से बेदखल करने पर अंतरिम रोक लगाते हुए यथा-स्थिति के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed