{"_id":"58bd3a7a4f1c1bf60fe7e684","slug":"jawai-where-the-leopard-and-human-lives-together","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के इस गांव में पैंथर और इंसान रहते हैं साथ साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के इस गांव में पैंथर और इंसान रहते हैं साथ साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
गांव के एक मंदिर के पास विचरण करता पैंथर
- फोटो : Internet
जवाई गांव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में चर्चाओं में रह चुका है। यहां के पैंथर पर लिखी एक किताब का विमोचन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया था। जवाई वन्यजीव प्रेमियों के लिए काफी महत्व रखता है क्योंकि यह शायद दुनिया में एकमात्र ऐसी जगह होगी जहां पैंथर और इंसान एक साथ रहते हैं।
यह गांव पहाड़ियों से घिरा रहता है। पहाड़ियां करीब 850 लाख साल पुरानी है। इन्हीं में पैंथर रहते है। ये पैंथर यहां चार—पांच के झुण्ड में भी अठखेलियां करते देखे जा सकते है। आमतौर पर पैंथर झुण्ड में नजर नहीं आता।
विज्ञापन
यह गांव पहाड़ियों से घिरा रहता है। पहाड़ियां करीब 850 लाख साल पुरानी है। इन्हीं में पैंथर रहते है। ये पैंथर यहां चार—पांच के झुण्ड में भी अठखेलियां करते देखे जा सकते है। आमतौर पर पैंथर झुण्ड में नजर नहीं आता।
विज्ञापन
चट्टान पर बने मंदिर के उपर बैठा पैंथर
अक्सर इस मंदिर के पास पैंथर को विचरण करते देखा जा सकता है,श्रद्धालुओं को इनसे कोई नुकसान नहीं है
- फोटो : Internet
करीब 20 साल पहले तक किसी को भी इस इलाके की इस विविधता के बारे में मालूम नहीं था। यहां निवास करने वाली रेबारी जाति के लोगों को संपर्क भी बाहरी दुनिया से ज्यादा नहीं था लेकिन आज इस गांव को देखने और जानने के लिए वन्यजीव प्रेमी दूर दूर से आते हैं। पैंथर के साथ—साथ यहां लोमड़ी, भालू, पैंगोलीन जैसे वन्यजीव भी नजर आते है।