{"_id":"59942be44f1c1b9b5d8b457c","slug":"jat-leader-said-will-not-give-reservation-till-22-then-the-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट नेता बोले, 22 तक नहीं दिया आरक्षण तो करेंगे फिर आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट नेता बोले, 22 तक नहीं दिया आरक्षण तो करेंगे फिर आंदोलन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
विश्वेन्द्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटों को आरक्षण देने की मांग एक बार फिर तूल पकड़ने जा रही है। जाट नेताओं ने आज कहा है कि यदि 22 अगस्त तक आरक्षण नहीं दिया गया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
मामला राजस्थान के भरतपुर-धौलपुर के जाटों को आरक्षण देने से जुड़ा है। आज भरतपुर में जाट नेता और कांग्रेस के विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार यदि 22 अगस्त तक आरक्षण के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है तो अगले दिन से फिर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, कहा कि जिले का सूखाग्रस्त घोषित किया जाए ताकि पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके। सिंह ने सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की भी मांग की।
जून माह में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय की ओर से आंदोलन किया गया था। जिसके बाद सरकार से मिले आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया। साथ ही, चेतावनी भी दी गई थी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 16 अगस्त से आंदोलन किया जाएगा। सिंह ने बताया कि सरकार से आश्वासन के बाद फिलहाल इसे स्थगित किया गया है। सिंह ने 22 अगस्त तक आरक्षण की मांग पूरी होने का इंतजार करने की बात कही है।