फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jat agitation can be suspend soon

वसुंधरा सरकार से बातचीत रही सफल, जाटों ने वापस लिया आरक्षण आंदोलन

Sat, 24 Jun 2017 01:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
jat agitation can be suspend soon
Jaat Agitation

भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित हो गया है। विधायक विश्वेन्द्र सिंह के अनुसार सरकार के साथ वार्ता सफल हो गई है। सरकारी प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे सामाजिक न्याय व आधिकारिता विभाग के सचिव बी.एल. जाटावत ने भी वार्ता को सफल बताया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ता के बाद जाटावत और विश्वेंद्र सिंह दोनों ने भरतपुर में पत्रकार वार्ता की। विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दे दिया है कि वह ओबीसी कमीशन की बृहस्पतिवार को पेश की गई रिपोर्ट का जल्द अध्ययन करेगी और जाट आरक्षण को लेकर सकारात्मक रुख रखा जाएगा।
विज्ञापन


सिंह के अनुसार सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार की अगली केबिनेट मीटिंग में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर निर्णय कोई ठोस लिया जाएगा। वार्ता के दौरान विधायक विश्वेन्द्र सिंह के अतिरिक्त संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे थे आंदोलन के कारण, जानिए

jat agitation can be suspend soon
उग्र हुआ जाट आरक्षण आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
सरकारी प्रतिनिधयों के साथ वार्ता समाप्ति के बाद विश्वेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि ये जाट समाज की जीत है, आंदोलनकारियों की जीत है। इस जीत का श्रेय सरकार के मंत्रियों को नहीं जाता, बल्कि मैं अफसरों को देता हूं।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह से दो जिलों का जाट समुदाय आरक्षण को लेकर सड़क पर था। इस कारण ​बीते दो दिनों से सड़क व रेलमार्ग पूर्ण रुप से प्रभावित था।

गौरतलब है कि भरतपुर-धौलपुर जिले के जाटों को सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2015 में ओबीसी आरक्षण सूची से हटा दिया था। जिसके बाद से यहां के जाट लगातार इस सूची में वापस जोड़ने की मांग कर रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को ही आंदोलन से ठीक पहले ओबीसी कमीशन ने सबंधित जिलों के जाट समुदाय की सर्वे की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।

आंदोलनकारियों का कहना था कि यह रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और लिखित में आश्वासन दिया जाए कि रिपोर्ट पर सरकार का रुख क्या रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed