फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipuriya hospital to be extended with 500 bed facility in this year end says kalicharan saraf

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जयपुरिया अस्पताल का होगा विस्तार

Thu, 25 May 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
 jaipuriya hospital to be extended with 500 bed facility in this year end says kalicharan saraf
न्यूबोर्न केयर युनिट का लोकार्पण करते चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ - फोटो : amar ujala
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को जयपुरिया अस्पताल में बीमार नवजात शिशुओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए 16 बिस्तर क्षमता वाली स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट एसएनसीयू यूनिट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।
विज्ञापन


सराफ ने कहा कि अब अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ाई जाएगी जहां अभी अस्पताल में केवल 380 बेड लगे हैं इस साल के अंत तक अब इन्हें बढ़ाकर 500 किया जाएगा। सराफ ने बताया कि जयपुरिया चिकित्सालय में 6 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण कर बैड संख्या में 120 की वृद्धि कर इसे 500 बैड्स का किया जा रहा है। चिकित्सालय में मदर एवं चाईल्ड विंग स्थापित करने के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। 
विज्ञापन


जयपुरिया के विस्तार से एसएमएस अस्पताल में भीड़ होगी कम

सवाई मानसिंह अस्पताल के बाद जयपुरिया अस्पताल राजधानी जयपुर का सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल को एसएमएस का विकल्प माना जाता है। मगर यहां भी आए दिन भीड़ और अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को काफी परेशानियां आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के विस्तार से ना सिर्फ मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि सवाई मानसिंह अस्पताल में आने वाली भीड़ को भी कम किया जा सकेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अस्पताल में पीपीपी मोड पर 20 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। एमआरआई, सीटी स्कैन, टु-डी ईको, होल्टर माॅनिटरिंग व टीएमटी व कैथलैब की सुविधा शीघ्र प्रारम्भ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed