{"_id":"62f478d2e4b6c3464f68b0b8","slug":"jaipur-sms-hospital-doctor-arrested-for-demanding-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर ने दोस्त से मांगी 30 लाख की फिरौती, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर ने दोस्त से मांगी 30 लाख की फिरौती, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
Thu, 11 Aug 2022 09:04 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:04 AM IST
सार
पुलिस ने डॉक्टर और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक लिफाफे में पिस्टल की गोली और राखी भेजकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टर को 30 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने दोस्त को डराने के लिए पिस्टल की बुलेट भेजी और 30 लाख रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर डॉक्टर और उसके साले को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर मदन जैन को मंगलवार शाम को धमकी भरा लेटर मिला था। मदन (58) के बेटे प्रशांत (17) को शाम करीब छह बजे एक अज्ञात युवक ने घर के पास ही एक लेटर दिया था। आरोपी ने लेटर में लिखा कि तुझे तेरी जिंदगी बच्चों की जिंदगी प्यारी है तो 30 लाख रुपये देने हैं। सैंपल तुझे भेज दिया है। अगर रकम दे तो तेरी गाड़ी में हरा कपड़ा बांधकर ड्राइवर साइड में रखना। बुधवार शाम पांच बजे विधानसभा के सामने आ जाना, नहीं तो अगली गोली तुझे और तेरे बच्चों को लग सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मदन जैन के बेटे को जहां लेटर दिया गया, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें डॉक्टर का साला अनिल लिफाफा लेकर जाता हुआ दिखा। जिसके बाद बुधवार सुबह पुलिस डॉ. ध्रुव मीणा को जगतपुरा की इंदिरा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन