फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur SMS hospital doctor arrested for demanding ransom

Rajasthan: एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर ने दोस्त से मांगी 30 लाख की फिरौती, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 11 Aug 2022 09:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 11 Aug 2022 09:04 AM IST
सार

पुलिस ने डॉक्टर और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक लिफाफे में पिस्टल की गोली और राखी भेजकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन
Jaipur SMS hospital doctor arrested for demanding ransom
एसएमएस अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टर को 30 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने दोस्त को डराने के लिए पिस्टल की बुलेट भेजी और 30 लाख रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर डॉक्टर और उसके साले को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर मदन जैन को मंगलवार शाम को धमकी भरा लेटर मिला था। मदन (58) के बेटे प्रशांत (17) को शाम करीब छह बजे एक अज्ञात युवक ने घर के पास ही एक लेटर दिया था। आरोपी ने लेटर में लिखा कि तुझे तेरी जिंदगी बच्चों की जिंदगी प्यारी है तो 30 लाख रुपये देने हैं। सैंपल तुझे भेज दिया है। अगर रकम दे तो तेरी गाड़ी में हरा कपड़ा बांधकर ड्राइवर साइड में रखना। बुधवार शाम पांच बजे विधानसभा के सामने आ जाना, नहीं तो अगली गोली तुझे और तेरे बच्चों को लग सकती है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मदन जैन के बेटे को जहां लेटर दिया गया, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें डॉक्टर का साला अनिल लिफाफा लेकर जाता हुआ दिखा। जिसके बाद बुधवार सुबह पुलिस डॉ. ध्रुव मीणा को जगतपुरा की इंदिरा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed