{"_id":"595283584f1c1baf258b4715","slug":"jaipur-smart-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंदर 500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और बाहर कांग्रेस उड़ा रही थी धज्जियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदर 500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और बाहर कांग्रेस उड़ा रही थी धज्जियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
jaipur smart city
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर नगर निगम में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा। निगम मुख्यालय में 500 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल शिलान्यास हो रहा था। बाहर कांग्रेस शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धज्जियां उड़ा रहे थें।
स्मार्ट सिटी, हृदय एवं अमृत मिशन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को जयपुर में करीब 500 करोड़ रुपए की 11 योजनाओं का डिजिटल शिलान्यास हुआ। शिलान्यास समारोह जयपुर नगर निगम में आयोजित हुआ जहां स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, सांसद रामचरण बोहरा, महापौर अशोक लाहोटी नगर निगम के पार्षद व अधिकारी मौजूद थे।
जिन 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें 90.00 लाख रुपए की लागत से जयपुर शहर की चार दीवारी के भीतर स्थित 15 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने के कार्य, शहर में 50 स्थानों पर 4 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट टॉयलेट बनाने के कार्य तथा 146 करोड़ रुपए की स्मार्ट रोड़ (इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क) परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
स्मार्ट रोड़ परियोजना के तहत किशनपोल बाजार, गणगौरी बजार, चांदपोल बाजार, त्रिापोलिया बाजार, सिरहड्योढी बाजार, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट, जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, बापू बाजार में इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क किया जाएगा तथा अजमेरी गेट व सांगानेरी गेट तथा बड़ी चौपड़ व छोटी चौपड़ के खंदों को पूर्व स्वरूप के तहत की विकसित किया जाएगा।

मिलेगी किराये पर साइकिल
मिलेगी किराये पर साइकिल
- फोटो : Amar Ujala
46 करोड रुपए की स्मार्ट रोड़ (डिजीटल सोल्यूशन) परियोजना में प्रमुख बाजारों में हैरिटेज पोल्स पर स्मार्ट लाईट लगाई जाएगी तथा पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। बाईसिकल शेयरिंग परियोजना का शिलान्यास किया गया। शहर में 20 स्थानों पर बाईसिकल शेयरिंग परियोजना के स्टेण्ड बनेंगे। यहां 20-20 साईकिल उपलब्ध रहेंगी। इस परियोजना पर एक करोड़ 20 लाख खर्च होंगे।
इस अवसर पर उन्होनें 6.50 करोड़ रुपए की सोलर रूफटॉप परियोजना का शिलान्यास किया। सोलर रूफटॉप परियोजना के तहत 250 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। उन्होनें 182 करोड़ रुपये की लागत से मथरादासपुरा में 7.50 मेगावाट बिजली बनाने की वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर टोडी (जयपुर) में 6 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए बस डिपो एवं 50 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई जेसीटीसीएल की 100 बसों का लोकार्पण किया।

कांग्रेस पार्षदों ने दी गिरफ्तरी
कांग्रेस पार्षदों ने दी गिरफ्तरी
- फोटो : Amar Ujala
दूसरी तरफ नगर निगम मुख्यालय पर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों ने अंदर घुसने का प्रयास किया।
कांग्रेस पार्षद कार्यक्रम शुरु होने से पहले निगम मुख्यालय पर जुट गए। उनका आरोप है कि शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई और सरकार विकास के पुराने कामों को ही नया रूप देकर शिलान्यास कर रह है। उन्होंने शहर में कचरा नहीं उठने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद धरने पर भी बैठ गए और कार्यक्रम शुरू होने पर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।