{"_id":"5a51aaa64f1c1b0b788b6e25","slug":"jaipur-sawai-madhopur-track-to-be-electrified-till-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से सवाईमाधोपुर के बीच इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य शुरू, अगले साल तक दौड़ने लगेंगे इलेक्ट्रिक इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर से सवाईमाधोपुर के बीच इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य शुरू, अगले साल तक दौड़ने लगेंगे इलेक्ट्रिक इंजन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में दो रेल रूटों पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है जिनमें से एक जयपुर सवाईमाधोपुर और जयपुर-रींगस शामिल है। बताया गया है कि जयपुर से सवाईमाधोपुर के बीच विद्युतीकरण का कार्य अगले साल मई में पूरा हो जाएगा वहीं जयपुर रींगस के बीच विद्युतीकरण कार्य आमान परिवर्तन के बाद ही पूरा हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार शनिवार को डीआरएम सौम्या माथुर व एडीआरएम एचसी मीना ने जयपुर के महेश नगर रेलवे क्रॉसिंग गेट से शिलापूजन कार्य का शुभारंभ किया। जयपुर और सवाईमाधोपुर के बीच डबल ट्रैक का काम भी होना है जिसके बाद से जयपुर से दक्षिण और मध्य भारत की ओर जाने वाली गाड़ियों के संचालन में तेजी आ जाएगी।
वहीं जयपुर तक विद्युतीकरण होने से सवाईमाधोपुर में इंजन चेंज होने की प्रक्रिया में लगने वाले समय से भी मुक्ति मिलेगी। विद्युतीकरण के ये कार्य रेल मंत्रालय के पीएसयू राइट्स के अधीन किया जाएगा। राइट्स ने ये पूरा प्रोजेक्ट केईसी नामक कंपनी को दिया है।