फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur-rajasthan-girlfriend does not responded his call boyfriend committed suicide

Girlfriend ने नहीं उठाया फोन तो युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग

Thu, 07 Dec 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
jaipur-rajasthan-girlfriend does not responded his call boyfriend committed suicide
burnt
गर्लफ्रेंड द्वारा अपने प्रेमी का फोन नहीं उठाए जाने से आहत एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की है जहां एमडी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में रहने वाले युवक शैफुल्ला 20 ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा जिसके बाद वो बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद युवक को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया जहां उसने पुलिस को पर्चा बयान देने के बाद दम तोड़ दिया।

मृतक युवक शैफुल्ला उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और एमडी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में रहकर कपड़े बेचने का काम करता था।

मौसी की बेटी से करता था प्यार, कई दिनों से नहीं हो पा रही थी बात

jaipur-rajasthan-girlfriend does not responded his call boyfriend committed suicide
डेमो इमेज
शैफुल्ला ने दम तोड़ने से पहले पुलिस को अपने पर्चा बयान में बताया कि वो अपनी मौसी की बेटी से प्यार करता था और कई दिनों से उसको फोन करने की कोशिश कर रहा था मगर वो फोन नहीं उठा रही थी।


शैफुल्ला ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की के घरवालों को भी फोन किया और उससे बात करवाने को कहा मगर लड़की के परिजनों ने उसका फोन ही उठाना बंद कर दिया जिसके बाद उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है और अब मामले में लड़की के परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed