फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Commissioner got the Best Practices in Smart Policing Award

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को मिला बेस्ट प्रेक्टिसेज इन स्मार्ट पुलिसिंग का अवार्ड 

Thu, 25 May 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 25 May 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Police Commissioner got the Best Practices in Smart Policing Award
जयपुर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को फिक्की अवाॅर्ड फाॅर बेस्ट प्रेक्टिसेज इन स्मार्ट पुलिसिंग, वर्ष 2017 के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित फिक्की अवाॅर्ड फाॅर बेस्ट प्रेक्टिसेज इन स्मार्ट पुलिसिंग—वर्ष 2017 समारोह में यह अवाॅर्ड जयपुर पुलिस के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम प्रफुल्ल कुमार ने प्राप्त किया। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि फिक्की अवाॅर्ड फाॅर बेस्ट प्रेक्टिसेज इन स्मार्ट पुलिसिंग वर्ष 2017 के अन्तर्गत देशभर से कुल 17 विभिन्न वर्गों में आवेदन मांगे गए थे। जिसमें कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एल्डर सेफ्टी व सर्विलांस एण्ड माॅनिटरिंग के दो वर्गो में क्रमशः सीनियर सिटीजन सिक्योरिटी एप, हाॅट-स्पाॅट विश्लेषण के लिए पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा आवेदन किया गया था। 
विज्ञापन


यह दोनों ही आवेदन चयन समिति द्वारा चयनित किए गए। ज्ञात रहे कि गत 21 मार्च को ही तकनीकी क्षेत्र में राज्य स्तरीय ई-गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड 2015-16 माननीय मुख्यमंत्री महोदया द्वारा पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को प्रदान किया गया था। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed