फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Murder Case Seeing Shraddha Murder Case Man Murder Her Tai Body Was Cut With A Cutter

Jaipur Murder Case: बेरहम भतीजा बूढ़ी ताई के 10 टुकड़े कर फूट-फूटकर रोया, हरिद्वार में जाकर धोए 'पाप'

Sun, 18 Dec 2022 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

जयपुर में अपनी ताई के हत्यारे अनुज शर्मा को लेकर नया खुलासा हुआ है। हत्यारा अनुज पहले भी ऐसा ही कुछ कारनामा कर चुका है। उसे टोकना और रोकना बेहद नागवार गुजरता है, उस पर वो रिएक्शन जरूर देता है। इसीलिए पुलिस भी उसके साथ सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन
Jaipur Murder Case Seeing Shraddha Murder Case Man Murder Her Tai Body Was Cut With A Cutter
हत्यारे ने किया एक और खुलासा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक भतीजे ने अपनी ताई को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उसे सत्संग में दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दे रही थी। हत्या के बाद आरोपी ने लाश के 10 टुकड़े किए और उसे बैग में भरकर जंगल में फेंक दिया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई कि राजस्थान के जयपुर से ऐसी ही एक खौफनाक वारदात सामने आ गई। यहां एक बूढ़ी विधवा महिला को उसके ही भतीजे ने खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने मार्बल कटर मशीन से अपनी ताई की लाश के 10 टुकड़े किए और सूटकेस में भरकर शव के टुकड़े जंगल में फेंक दिए। जैसे-जैसे इस वारदात में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। वैसे ही एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन

घटना जयपुर के विद्याधरनगर इलाके के लालपुरिया अपार्टमेंट सेक्टर-2 की है। यहां 11 दिसंबर को अनुज ने अपनी ताई सरोज शर्मा (64) के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी। जंगल में लाश फेंकने से पहले उसने अपने बाथरूम में मार्बल कटर मशीन से शव के 10 टुकड़े किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सत्संग में जाना था दिल्ली…
पुलिस के मुताबिक, कोविड के दौरान अनुज की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद ताई ही उसकी देखभाल करती थीं। 11 दिसंबर को उसके पिता और चचेरा भाई घर पर नहीं थे। अनुज ने अपनी ताई सरोज से दिल्ली में एक सत्संग में जाने की बात कही। ताई के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बहसबाजी के बीच ही अनुज ने अपना आपा खो दिया और हथौड़ा उठाकर ताई के सिर पर दे मारा। ज्यादा खून बह जाने के कारण ताई की मौत हो गई।

दुकान से खरीदी मशीन...
सरोज की मौत के बाद अनुज एक दुकान पर गया और लाश के टुकड़े करने के लिए चाकू खरीदा। लेकिन जब वह चाकू का इस्तेमाल करने में फेल हो गया तो उसने हार्डवेयर की दुकान से मार्बल कटर मशीन ली और लाश के टुकड़े-टुकड़े कर उसे एक बैग में भर दिया। मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अनुज घर से सूटकेश ले जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंददास को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही जंगल से शरीर के कुछ हिस्से भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अभी महिला के शरीर के अन्य अंगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

नाम बदलकर रखा अचिंत्य गोविंददास...
अनुज ने करीब 10 साल पहले एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद उसने कुछ समय तक एक निजी कंपनी में काम भी किया, लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर वह ब्रह्मचारी जीवन जीने लगा था। अनुज ने हरे कृष्णा मूवमेंट से प्रभावित होकर साल 2012-13 में नौकरी छोड़ दी थी और एक मंदिर से जुड़ गया था। मूवमेंट से जुड़ने के बाद उसने अपना नाम बदलकर अचिंत्य गोविंददास रख लिया था।

झूठी कहानी गढ़ने के लिए थाने पहुंचा…
वारदात को अंजाम देने के बाद झूठी कहानी गढ़ने के लिए अनुज खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन किचन में खून के धब्बे धोते वक्त उसे किसी ने देख लिया और दिल दहला देने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद महिला की बेटी पूजा ने अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

हत्या के बाद भी रहा नॉर्मल…
पुलिस को पता चला है कि अनुज शव ठिकाने लगाने के बाद 13 दिसंबर को हरिद्वार निकल गया और वहां पतंजलि संस्थान में उसने सबसे पहले पेट दर्द का इलाज करवाया। वहीं, इसके बाद उसने गंगा स्नान कर गंगाजल लिया। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह गंगाजल लेकर गाजियाबाद में धार्मिक संस्थान से जुड़े एक भक्त दोस्त के घर पहुंचा, जिसने उससे गंगाजल मंगवाया था। वहीं, इसके बाद वह एक दिन दोस्त के घर रूका, जहां संकीर्तन में भी शामिल हुआ। वहीं आरोपी ने बताया कि 11 दिसंबर की दोपहर संस्थान से जुड़े दो अनुयायी उसके घर आ थे जहां वह करीब 40 मिनट तक रुके और इस दौरान उसकी ताई सरोज का शव बाथरूम में पड़ा था। लेकिन अनुज के चेहरे और हावभाव में बिल्कुल भी घबराहट नहीं दिखाई दी। वह दोनों ही दोस्तों से नॉर्मल होकर मिला और उन्हें किसी भी तरह का शक नहीं हुआ।

मर्डर के बाद घर में रोया…
वहीं, पूछताछ में अनुज ने पुलिस को बताया कि वह ताई की हत्या करने के बाद घर में बैठकर खूब रोया और उसे घटना को अंजाम देने के बाद अपने भविष्य और मूवमेंट से जुड़े लोगों की चिंता होने लगी। वहीं उसे अपने परिवार की बदनामी का डर भी खाने लगा। अनुज ने बताया कि उसने काफी देर तक रोने के बाद खुद को संभाला और शव को ठिकाने लगाने की तैयारी करने लगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed