{"_id":"58ca1eaf4f1c1b194132a396","slug":"jaipur-muncipal-corporation-did-action-against-tas-evaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कर्इ जगह बजे बदनामी के ढोल, शर्म आई तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कर्इ जगह बजे बदनामी के ढोल, शर्म आई तो...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरीय विकास कर नहीं जमा कराने वालों के खिलाफ आजकल जयपुर नगर निगम जमकर बदनामी के ढोल पीट रहा है और कुर्की की कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को निगम ने दस बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संपत्ति को सील कर दिया। जबकि एक टैक्स बकायदार ने मौके पर ही निगम अधिकारियों को टैक्स चुका दिया।
वहीं जिस कार्रवाई पर सबकी नजर रही वह थी कैम्बे गोल्फ रिसार्ट व सेंट ऐंसलम स्कूल मालवीय नगर। जहां कैम्बे रिसोर्ट में बेदखली की कार्रवाई होनी थी लेकिन रिसोर्ट मालिक के रसूख के कारण निगम अधिकारियों को रिसोर्ट के गेट से ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस मामले में निगम की हुई फजीहत के बाद महापौर से लेकर निगम के उच्च अधिकारी सफाई देते नजर आए।
स्कूल में ड्रामा
मालवीय नगर स्थित सेंट ऐंसलम स्कूल में जब निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्से को सील कर दिया। तब स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन की दलील थी कि जिस हिस्से को सील किया गया है उसमें गुरुवार को होने वाली परीक्षा के पेपर रखे है। इसके बाद मौके पर ही स्कूल प्रशासन ने करीब 23 लाख रुपए का बकाया जमा किया। जिसके बाद सील हटाई गई।