{"_id":"58c27fa54f1c1b187bdc7632","slug":"jaipur-metro-will-run-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मेट्रो को किया बदरंग तो होगी ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मेट्रो को किया बदरंग तो होगी ये कार्रवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो का संचालन धुलंडी पर भी होगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर मेट्रो धुलंडी के दिन भी चलेगी। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक धुलंडी के दिन तय समय के मुताबिक ही अपना सफर तय करेगी, हांलाकि धुलंडी के त्यौहार पर होने वाले हुड़दंग को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक इस दिन मेट्रो अपने तय समय यानी सुबह 6.25 बजे से लेकर रात 9.45 बजे तक चलेगी। वह अपने रोज के निर्धारित 134 फेरे पूरे भी करेगी। बस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, ताकी अपनी मेट्रो को कोई गंदा न कर सके। मेट्रो प्रशासन मेट्रो को गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाएगा।
रंग से सराबोर कपड़ों से मेट्रो को गंदा करने वाले लोगों पर पैनल्टी लगेगी। बोतल, गुब्बारे या पिचकारियों में पानी भरकर ले जाने पर रोक रहेगी। मेट्रो व इसके परिसरों को गंदा करने पर न्यूनतम 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है, वहीं नशे में पाए जाने पर और कोई भी अशोभनीय व्यवहार या कार्य करने पर 500 रुपए तक जुर्माना लगेगा। जानकारी के मुताबिक गत साल होली पर 8000 से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की थी।