फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur metro decorated colorfully on diwali occasion

दिवाली पर मेट्रो ट्रेन भी सजी, बचे ऐसी गलती करने से

Wed, 18 Oct 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
jaipur metro decorated colorfully on diwali occasion
दीपावली के मौके पर सजी जयपुर मेट्रो - फोटो : Amar Ujala
मेट्रो ट्रेन और स्टेशनों को भी दिवाली पर सजाया गया है। साथ ही रात में इसके संचालन की अवधि बढ़ाई गई है ताकि मेट्रो में सफर करते हुए शहर में हुई सजावट का नजारा लोग ले सके। 
विज्ञापन


जेएमआरसी ने दिवाली से भाई दूज तक कई अनूठी, कलरफुल एवं जगमगाहट भरी सौगातें देने की घोषणा की है। मेट्रो के सृजन से संचालन को दर्शाने वाली सार्वजनिक वाॅक थ्रू प्रदर्शनी चांदपोल मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और दो पर स्थित रिटेल हॉल में लगाई गई है। मानसरोवर से चांदपोल मेट्रो स्टेशनों पर 12800 एलईडी बल्बों से करीब 9 किलोमीटर लंबी स्काई लाईन के साथ लाइटिंग की गई है। 
विज्ञापन


मेट्रो परिचालन एवं प्रणाली निदेशक सी.एस. जीनगर ने बताया कि जयपुर के नागरिक सड़क से 20 मीटर ऊंचाई पर चल रही मेट्रो ट्रेनों में यात्रा करते हुए शहर की लाईटिंग का विहंगम दृश्य देखते हुए उनका आनंद ले सकेंगे। इसे देखते हुए मेट्रो सेवाएं रात 10ः25 बजे तक चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो रेलमार्ग के आसपास आतिशबाजी पर प्रतिबंध

jaipur metro decorated colorfully on diwali occasion
जयपुर मेट्रो - फोटो : Amar Ujala
जयपुर मेट्रो की सुरक्षा के लिए ट्रेक के आसपास आशिबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। गौरतलब है कि मानसरोवर से चांदपोल मार्ग में मेट्रो संचालन के लिए बिजली के खुले तार है जिनमें 25000 वोल्ट का करंट रहता है। 

इसके मध्येनजर सुरक्षित एवं सुचारू मेट्रो संचालन के लिए यह रोक लगाई गई है साथ ही नागरिकों को हिदायत दी गई है कि वे मेट्रो ट्रेन की ओर आतिशबाजी नहीं करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed